टीम एबीएन, रांची। झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य रोहित आरके झारखंड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जिसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन,चर्चा जोरों पर हैं। जिससे कलाकारों और प्रशंसकों में खुशी की लहर हैं। चूंकि, कलाकार जगत से कोई भी विधायक सांसद अब तक झारखंड से नहीं हैं। जिस वजह से झॉलीवुड का विकास अब तक संभव नहीं हुआ है।
वहीं झारखंड की कला संस्कृति और आदिवासी मूलवासियों की समझ हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि रोहित आरके विकास पर विशेष ध्यान देंगे। आम जनता और कलाकारों की समस्याओं को विधानसभा में उठा कर एक मुखर आवाज बनने का कार्य करेंगे। रोहित आरके ने कहा कि वे जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के विचारों से प्रभावित हैं और उन्हीं के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे।
जहां तक बात हैं चुनाव लड़ने की तो अगर कलाकारों और प्रशंसकों की मांग हुई। तभी वे सोचेंगे और जयराम महतो जो भी निर्देश करेंगे। उसी अनुरूप कार्य करेंगे। झारखंड के विकास पर रोहित आरके ने कहा कि झारखंड के मूलवासी आदिवासी आज भी शोषित और पीड़ित हैं। साथ ही कलाकार वर्ग भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड के कलाकारों को योजना के माध्यम से अवसर व लाभ कम ही मिलते हैं।
वहीं यहां की जनता को अब तक सिर्फ और सिर्फ बरगला कर स्वयं का फायदा करने में जनप्रतिनिधि एवं यहां की सरकार जुटी हुई हैं। कलाकारों और आम जनता को जागरूक होकर मुखरता से विरोध करना होगा और सही गलत का भेद कर सुयोग्य जनप्रतिनिधि को चुनना होगा। तभी झारखंड का विकास होगा और यहां फिल्म संगीत उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
रोहित ने आगे कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाये और यहां फिल्म सिटी विकसित की जाये। तो लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं बाहर से लोग भी झारखंड घूमने के लिए ज्यादा आयेंगे। जिससे सरकार की आय भी बढ़ेगी। उक्त कमियों को देखते हुए ही चर्चा जोरों पर हैं कि रोहित आरके विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जिसकी अंतिम घोषणा जल्दी ही की जायेगी।