Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा निवासी अमेरिकन डॉ शिवनारायण अग्रवाल नहीं रहे, शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा निवासी अमेरिकन डॉ शिवनारायण अग्रवाल नहीं रहे, शोक
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा मिशन चौक निवासी और अमेरिका में डॉ शिवनारायण अग्रवाल का मंगलवार को अमेरिका में ही 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। लोहरदगा थाना रोड हिंदी मिडल स्कूल और नदिया हिंदू हाई स्कूल से उनकी प्रारंभिक पढ़ाई हुई थी। 

वह 1972 में इंग्लैंड से एमबीबीएस करने के बाद लोहरदगा लौटे थे। पुराने घर को तुड़वाकर नया घर बनवाया था। सिंगल स्टोरी वाला बिल्डिंग आज भी अकेला और आकर्षक नजर आता है। 1974 में अमेरिका के एक अस्पताल में उनको नौकरी मिली थी। तब से वह अमेरिका में ही रह रहे थे। अमेरिका के एक बड़े अस्पताल में वह मेडिसिन के न केवल बड़े डॉक्टर थे। बल्कि वहां के वह मुख्य निदेशक भी थे। 

1974 में जब हिंदी मिडिल स्कूल का शताब्दी समारोह मनाया गया था, तो उसमें वह पुरातन छात्र के रूप में शामिल हुए थे।लोहरदगा के उद्योगपति रांची निवासी गोपाल प्रसाद साहू के वह अच्छे मित्र थे। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अमेरिका के ही एक ओल्ड एज होम में रह रहे थे। वह अंतिम बार लोहरदगा 2006 में आये थे। 

डॉ अग्रवाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ अमेरिका में रह रहे थे। उनके निधन की सूचना लोहरदगा आने पर उनके परिजन और परिचितों में शोक की लहर है। वह लोहरदगा के एमएलए महिला कॉलेज समेत कई संस्थाओं को भी आर्थिक मदद दी थी।

डॉ अग्रवाल के निधन पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, ज्ञानचंद प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शशिधर लाल अग्रवाल, विनोद कुमार, प्रदीप अग्रवाल, चंद्रशेखर प्रसाद, अमर प्रसाद अग्रवाल, सूरज अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,136