Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलायेंगे शिवराज और हिमंत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलायेंगे शिवराज और हिमंत
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये चुनाव प्रभारी, जानिए किसे मिली राज्य की जिम्मेदारी?

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी के नाम का ऐलान कर दिया है। भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है। 

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू एवं कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और जी किशन रेड्डी को जम्मू एवं कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यादव के साथ महाराष्ट्र का सह-प्रभारी, विप्लव कुमार देव को हरियाणा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू एवं कश्मीर में किसी को भी सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है। 

इन सभी राज्यों में एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है और दोनों ही विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस (इंडिया) के घटक दल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,623