Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनवंती देवी की पुण्यतिथि पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 185 लोगों ने किया भोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनवंती देवी की पुण्यतिथि पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 185 लोगों ने किया भोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 185 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। आज की सेवा स्व धनवंती देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र नीरज भट्ट, धीरज भट्ट, राजेश भट्ट एवं ममता राय के द्वारा प्रायोजित थी। 

मौके पर भट्ट परिवार जनों ने धनवंती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्ण भूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 175 लाभुकों ने भोजन ग्रहण किया।

मौके पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव इनके परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी।

मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित पोद्दार, महामंत्री विनोद जैन, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया, संजय सर्राफ, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, बबलू हरित, सांवरमल बुधिया, रमेश बंका   सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,864