Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : भीख मांगने वाली महिला को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : भीख मांगने वाली महिला को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में कीनन स्टेडियम के सामने रविवार की दोपहर में एक भीख मांगने वाली महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला स्टेडियम के पास आने वाले लोगों से भीख मांगकर अपना पेट भरती थी। दोपहर के वक्त कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाकिर खान की स्कॉपियो लेकर पहुंचे तीन युवकों ने गरीब महिला पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।वहीं दुर्घटना के बाद एक युवक फरार हो गया।लेकिन दो युवकों को स्थानिय लोगों ने दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। महिला के शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवक जेआरडी स्टेडियम की तरफ से आ रहे थे। स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन में सवार युवक गाड़ी के जरिए स्टंट कर रहा था। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई। वह सड़क की दूसरी तरफ बने डिवाइडर को तोड़ते हुए बाहर निकल गई।सड़क किनारे बैठकर धूप ले रही महिला वाहन की चपेट में आ गई। महिला को कुचलते हुए स्कार्पियो किनारे बने दीवार से जा टकराई। स्कॉर्पियो ने कीनन स्टेडियम के पास लगे कई पेड़ पौधों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मरने वाली महिला का नाम व पता नहीं मिल सका है। लोगों ने बताया कि वह यहीं भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,345