Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : ट्रक-बाइक की भिड़ंत में मां-बेटी की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : ट्रक-बाइक की भिड़ंत में मां-बेटी की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले के छत्तरमांडू स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप एनएच-23 पर ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक सवार मां बेटी की मौत हो गयी और मृतक महिला का दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रजरप्पा कडराडी से चुरचू जुमरी बेलगड्डा बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी और सास जा रहे थे। इसी दौरान छत्तरमांडू स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप एनएच-23 धर्मकांटा के पास ट्रक ने बाइक सवार तीनों को बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें सास मूर्ति टुडू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी सूरजमुनि सोरेन दामाद सोनाराम मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गये। 

स्थानीय लोग और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दोनों घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गये, जहां इलाज के दौरान बेटी सूरजमनि सोरेन की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल सोनाराम मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। 

मौके पर पेट्रोलिंग पुलिस को भेजा गया था। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर हटाया। घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गयी थी, जबकि एक महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी। दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,869