टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15 जून को सामाजिक संगठन ग्लोबल विलेज परिवार के सतीश मिश्रा, रमेन्द्र कुमार, रंजन कुमार, जगदीश सिंह जग्गु, राणा मिश्रा के नेतृत्व में वृक्षारोपण सह वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ रांची के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी के हाथों वृक्ष वितरण कर किया गया।
ग्लोबल विलेज के 18 हज़ार सदस्यों के यह संगठन पूरे क्षेत्रों में पेड़ लगाने और पेड़ को सरक्षण देने का महाअभियान जो 11 हजार की संख्या तय है उससे लगाने का संकल्प लिया है, जो नामकुम, अनगड़ा, ओरमांझी रातु, से लेकर हजारीबाग तक के सदस्यों के द्वारा लगाया जायेगा।
आज के इस कार्यक्रम में सतीस मिश्र रमेन्द्र कुमार जगदीश जग्गु डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, संजय कुमार, मनोज कुमार किकर, रंजीत महतो, अम्बरीष सिंह, नकुल तिर्की प्रदीप टोप्पो सत्य गोपाल राय सपन चक्रवर्ती, धनंजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।