Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिमडेगा : ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार, एक की मौत, एक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिमडेगा : ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार, एक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
  • सिमडेगा में ट्रेलर ने बाइक सवार को लिया चपेट में, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हो गया। घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के एनएच 143 पर स्थित मां गायत्री फ्यूल सेंटर के पास की है। जहां एक ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। 

जिससे बाइक में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वे एक बाइक पर सवार होकर सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवा टोली में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में वे मां गायत्री फ्यूल सेंटर पर पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही मुड़े विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रेलर ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दुर्घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके थोड़ी देर बार ही उक्त ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है, लेकिन पुलिस ग्रामीणों की मदद से उसकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,554