Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर होगा चरणबद्ध आंदोलन : भरत महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर होगा चरणबद्ध आंदोलन : भरत महतो
विज्ञापन

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की बैठक 

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ राज्य में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर काफी गंभीर है और राज्य में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन का मूड बना रहा है। आज रांची जिला बार एसोसिएशन के प्रथम तल पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की हुई एक बैठक में आंदोलन की की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। 

मौके पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने कहा कि झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग काफी अरसे से की जा रही है लेकिन झारखंड सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। श्री महतो ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ राज्य सरकार को ज्ञापन सौंप कर झारखंड में भी अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करेगी, इसके बाद भी यदि राज्य सरकार इस मामले पर कोई पहल नहीं करती है तो अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन शुरू करेगी।

इसके साथ ही श्री महतो ने अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से मुक्त रखने, अधिवक्ताओं को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ने और सभी अधिवक्ताओं का राज्य सरकार की ओर से पांच पांच लाख रुपये का सामूहिक बीमा करने की भी मांग की। बैठक में संघ की  उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, अजहर अहमद खान, आशीर्वाद बेदिया, निरंजन राम, मृत्युंजय प्रसाद, शिव कुमार यादव, सतेंद्र सिंह, विजय कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार नाग, मेघा नैया, अर्चना वर्मा, बिपिन बिहारी देवरत्न, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,557