Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

46 को महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मानित होंगे सांसद सह केंद्रीयी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
46 को महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मानित होंगे सांसद सह केंद्रीयी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
विज्ञापन

रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी

टीम एबीएन, रांची। नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया है कि 16 जून को अपराह्न 12:15 बजे से 1:15 तक महाराजा अग्रसेन भवन रांची में नई दिशा के तत्वाधान मे आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार पधारे श्री सेठ का एक ही स्थान पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमें 55 से भी अधिक संस्थाओं तथा प्रबुद्धजनों द्वारा रक्षा राज्य मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन कर सम्मान करेंगे।

उन्होंने कहा कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सम्मान समारोह कार्यक्रम में समय पर पधारें। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारियों में नई दिशा के मुकेश काबरा, मनीष लोधा, अमित चौधरी, सौरभ बजाज, सनी टिबडेवाल, सुनील पोद्दार, संतोष सेठ, यस सुरेखा, ललित ओझा, श्रीराम शर्मा, मनोज कुमार एवं संजय सर्राफ अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,553