Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : ट्रेन दुर्घटना में तीन की मौत की पुष्टि, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : ट्रेन दुर्घटना में तीन की मौत की पुष्टि, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
विज्ञापन
  • झारखंड के लातेहार में बड़ी ट्रेन दुर्घटना
  • तीन लोगों के मौत की पुष्टि, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से हादसा हुआ है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मामले की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है।

लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात भीषण रेल हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों के मरने की पुष्टि की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गयी है।

अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी। यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गयी, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गये। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला है। मृत यात्रियों की पहचान नही हो पाई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, कई लोग घायल हो गये हैं। धनबाद रेल डिवीजन के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे मामले में विस्तृत जानकारी ली जा रही है विस्तृत जानकारी लेने के बाद इसे साझा किया जायेगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरवाडीह से रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये हैं। दुर्घटना में जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं। मौके पर भगदड़ मची हुई है और लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,563