टीम एबीएन, रांची। यूजी परीक्षा में धांधली के खिलाफ देश भर के छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए एक सेंटर विशेष पर परीक्षा दे रहे 67 छात्रों को कुल प्राप्तांक 720 तक दिया जाना संदेह के घेरे में है। नीट परीक्षा 5 मई को हुई और तब से ही शिकायतें आने लगी एवं पेपर लीक की भी शिकायत आती रही।
रिजल्ट आने के बाद से ही छात्र देश के कोने-कोने में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और छात्रों को उचित न्याय मिलना चाहिए। केंद्र सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच करायें और दोषी पर कार्रवाई करें और छात्रों के साथ न्याय करें।