Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

16 को अग्रसेन भवन में सम्मानित होंगे सांसद संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
16 को अग्रसेन भवन में सम्मानित होंगे सांसद संजय सेठ
विज्ञापन

रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह 16 जून को महाराजा अग्रसेन भवन में

टीम एबीएन, रांची। नयी दिशा के तत्वाधान में 16 जून दिन रविवार को अपराह्न समय- 12:15 बजे से 1:15 तक महाराजा अग्रसेन भवन रांची में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ को भारत सरकार मे रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री का महत्वपूर्ण पद मिला है। 

रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार सांसद संजय सेठ का आगमन रांची हो रहा है। जिनके सम्मान में नयी दिशा की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मान समारोह रखा गया है। जिसमें रांची के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। सभी के सहमति से एक ही जगह इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने प्रिय सांसद संजय सेठ का अभिनंदन एवं स्वागत कर सके। 

उन्होंने कहा कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। तथा देश के लिए कार्य करने का उन्हें बहुत बड़ा मौका मिला है। उन्होंने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सांसद के सम्मान समारोह कार्यक्रम मे समय पर अवश्य पधारे। उक्त जानकारी नयी दिशा के कार्यक्रम प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,305