Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शंख नदी पुलिस पिकेट में लगी आग, लाखों के वाहन जल कर खाक, कारणों की जानकारी नहीं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शंख नदी पुलिस पिकेट में लगी आग, लाखों के वाहन जल कर खाक, कारणों की जानकारी नहीं
विज्ञापन
  • 38 बाइक,चार- चार कार, ट्रैक्टर, ओटो और दो ट्रक स्वाहा
  • अग्निश्मन विभाग की तत्परता से आग पर पाया गया काबू

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा थाना क्षेत्र के शंख पुलिस पिकेट में मंगलवार दोपहर अज्ञात करणों से लगी आग की वजह से पिकेट परिसर में रखे गये लाखों रुपये मूल्य के वाहन जलकर राख हो गये हैं। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की बतायी जा रही है। 

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने पुलिस पिकेट में सूखे घांस को जलता देखा आग जल्द ही विकराल होकर परिसर में रखे गये वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पिकेट में रखे गये वाहन और जब्त कर रखा गया कोयला धू-धू कर जलने लगा। 

स्थानीय लोगों और चौकीदार समशुल अंसारी ने घटना की सूचना सदर थाना और अग्निशमन विभाग को दी। तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग पर काबू पाते-पाते पुलिस पिकेट में रखे अधिकांश वाहन जलकर राख हो चुके थे। 

बताते चले कि पुलिस पिकेट में जब्त किये गये वाहन और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को रखा जाता था। अगलगी में तीन दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल, चार कार, चार आटो और दो ट्रैक्टर जलकर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। 

वहीं पिकेट परिसर में जप्त कर रखा गया एक ट्रक और दो ट्रेलर को आग पर काबू करते हुए बचा लिया गया है। पिकेट परिसर में जब्त करने के पश्चात बड़ी मात्रा में कोयला भी रखा हुआ था, जिसने आग पकड़ ली थी। अगलगी से निपटने को ले अग्निशमन विभाग के तीन वाटर टेंडर लगाये गये थे। 

साथ ही फायर आफिसर सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में हवलदार संजय सिंह, शौकत अली, मनीष कुमार शर्मा, फायरमैन सुरेश कुमार वर्मा, अभिजीत कुमार वर्मा, अनिल कुमार दास और सुनील बेसरा द्वारा घण्टो के अथक परिश्रम के पश्चात आग पर काबू पाया जा सका। वहीं अगलगी से पुलिस पिकेट को कोई नुकसान नही पहुंचा है।

इस मामले में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि मंगलवार को शंख पुलिस पिकेट परिसर में अत्यधिक गर्मी की वजह से आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से पिकेट परिसर में रखे गए वाहन जल गये हैं। 

उन्होंने बताया कि जांच के बाद प्रथमदृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि मंगलवार को अत्याधिक गर्मी थी, जिस वजह से आग लगी है। जिला पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग दर्जन भर बाइक जलकर स्वाहा हो गये हैं।

एसडीपीओ श्रीमती केरकेट्टा ने बताया कि दो दिनों से लोहरदगा में अत्यधिक गर्मी  पड़ रही है इसी वजह से सुखे घास में आग लगी थी जो बढ़ कर वाहनो को अपने चपेट में ले ली।  पुलिस और अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंचने से पहले ही वहां रखे वाहन जल चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की, लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश कुमार ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल जांच जारी रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,058