Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वैट कम करने की मांग पर मंगलवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वैट कम करने की मांग पर मंगलवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
विज्ञापन
कोडरमा। वैट के मुद्दे पर यदि राज्य सरकार से 20 दिसंबर तक सहमति नहीं बनी तो झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर कोडरमा जिले के सभी पेट्रोल पंप 21 दिसंबर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। रविवार को एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष संजय सोमानी एवं जिला सचिव दीपक छाबड़ा ने बताया कि वैट कम करने व सरकारी बकाए का भुगतान कराने यह दो प्रमुख मुद्दा है। इस पर सरकार ने 20 दिसंबर तक का समय लिया है। उन्होंने बताया कि झारखंड के लगभग सभी पड़ोसी राज्यों ने डीजल पर टैक्स कम कर दिया है, जिससे झारखंड में डीजल की बिक्री पर व्यापक असर पड़ा है और राज्य के पेट्रोलियम व्यवसाय पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालात यह है कि सीमावर्ती बिहार व बंगाल जाने वाले ट्रक व बसें अब झारखंड के बजाय बिहार या बंगाल जाकर तेल लेती है। इससे सरकार, जनता व डीलर सभी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दीपक छाबडा ने बताया कि अभी झारखंड में 22 प्रतिशत वैट है जबकि एसोसिएशन की मांग इसे 17 प्रतिशत करने की है। इसी तरह सरकारी विभाग में लाखों का बकाया है जो भुगतान करना आवश्यक है नहीं तो आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में आनंद सामंतों, सुभाष प्रसाद बर्नवाल, संतोष यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,735