Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मोदी को पीएम के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर कल्पना सोरेन ने दी बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मोदी को पीएम के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर कल्पना सोरेन ने दी बधाई
विज्ञापन

कहा- मुझे उम्मीद है कि...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी ने बीते रविवार को राष्ट्रपति भवन में एक प्रभावशाली समारोह में अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य समारोह में पीएम मोदी समेत 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। पीएम के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद कल्पना सोरेन ने उन्हें सोशल मीडिया एक्स पर बधाई दी है। कल्पना सोरेन ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की सेवा का अवसर मिलने पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। मुझे उम्मीद है कि देश उनके नेतृत्व में विकास के नये आयाम छुएगा। जय झारखंड, जय हिंद! 

बता दें कि आज यानी सोमवार की शाम को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक पद की शपथ ली है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाये। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ इंडी एलाइंस के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्रीगण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,063