जोन्हा। रांची से 30 किलोमीटर दूर, झरनों और पहाड़ों के गर्भ में बसा जोन्हा पल्ली के कमता पीपर टोली के विश्वासियों के आध्यात्मिक जीवन को बढ़ावा देने और प्रार्थना करने में मदद के लिऐ एक सुन्दर प्रार्थनालय की आशीष की गई। गांव के युवाओ ने बिशप थिओडोर मैस्क्रेनहास को 5 किलोमीटर से स्कॉट करते हुए प्रार्थनालय तक अगवाई की और गांव के विश्वासियों ने बिशप फूल माला एवं स्वागत नाच से अभिनन्दन किया। पवित्र मिस्सा के साथ नए प्रार्थनालय की उद्घाटन और अशीष की गई l मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता बिशप थिओडोर ने प्रवचन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार माता मरियम अपने कुटुम्बिननी एलिजाबेथ से मिलने पहाड़ी प्रदेश में गई उसी प्रकार आज कामता में पहाड़ों के बीच हम आप से मिलने और नए प्रार्थनालय की आशीष के लिऐ आए हैं। जोभि की यहां की कलीसिया छोटी है, लेकिन आप में पूरी दुनियां को रौशन करने की शक्ति है जिस प्रकार से छोटे से बेतलेहेम शहर में येसु मसीह जन्मे और पूरी दुनियाँ को मुक्ति दी। इसलिए हमें हताश और निराश नहीं होना चाहिए लेकिन विश्वास और हिम्मत के साथ प्रभु से जुड़े रहना है और प्रार्थना एवं भलाई करना है और साथ में मेहनत करने की जरूरत है।
समारोह में फादर प्रसन तिर्की, जोन्हा के पल्ली पुरोहित ने बिशप और उपस्थित भाई बहनों माता पिता एवं बच्चों का स्वागत किया एवं धन्यवाद दिया। मौके पर फादर पॉलिकार्प, फादर सुशील टोप्पो, फादर आशित टोप्पो, फादर एडविन और माता -पिता एवं विश्वासी भाई बहन उपस्थित थे।