Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : दो शव मिलने से जिलेभर में सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : दो शव मिलने से जिलेभर में सनसनी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों का शव बरामद हुआ है। एक युवक के सिर पर वार कर हत्या की गई जबकि दूसरे युवक की मौत संदिग्ध है। एक युवक का शव पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र जबकि दूसरे युवक का का शव पांकी थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है। 

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा के इलाके में शनिवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के रहने वाले लक्की चंद्रवंशी के रूप में हुई। युवक के सिर में गंभीर रूप से जख्म के निशान थे। परिजनों ने बताया कि लक्की शुक्रवार की शाम घर से निकला था। शनिवार को उसका शव बरामद हुआ है। 

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि युवक की हत्या की गयी है और सिर पर गंभीर रूप से वार किये गये हैं। पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है और हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। युवक के शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में किया गया है।

युवक ने लिया था 10 हजार कर्ज, बरामद हुआ शव

वहीं, पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कपूर्री चौक के पास डाक बंगला से शनिवार को सोनू ठाकुर नामक युवक का बरामद हुआ है। सोनू ठाकुर पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। युवक के गले में जख्म के निशान हैं। सोनू ठाकुर शुक्रवार से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि सोनू ठाकुर ने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये कर्ज लिया था। 

व्यक्ति पैसे वापस मांग रहा था जिसके बाद सोनू काफी तनाव में था। पांकी थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि सोनू ने किसी व्यक्ति से 10 हजार रुपये कर्ज लिये थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,530