Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुर्गा वाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण तथा मातृशक्ति का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुर्गा वाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण तथा मातृशक्ति का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के दुर्गा वाहिनी  प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण तथा मातृशक्ति सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग 5 जून से प्रारंभ हुआ जिसका समापन 11 जून को सार्वजनिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा।

वर्ग का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजय कुमार, विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्षा रेखा जैन, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कच्छप एवं जिलाध्यक्ष श्री अजय राणा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

वर्ग में पूरे झारखंड प्रांत के सभी जिलों से लगभग 250 युवतियां भाग ले रही हैं। जिन्हें सप्ताह भर  शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा, समाज देश एवं धर्म की रक्षा की दृष्टि से सक्षम बनाया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग में 7 दिनों तक योग, व्यायाम, आसन, समता, दंडचालन, नियुद्ध, लक्ष्यभेद तथा समाज में सेवा कार्य संचालित करने का  का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 

वर्ग में बौद्धिक स्तर पर मार्गदर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री माननीय अंबरीश सिंह, दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत सहित कई अधिकारियों का प्रवास वर्ग में होने वाला है। उक्त जानकारी झारखंड विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका अनुराधा कच्छप ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,516