Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नौ जून को महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नौ जून को महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 9 जून 2024 दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ मे होने जा रहा है। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रवाल एवं विशाल पाड़िया ने संयुक्त रूप से बताया कि 9 जून के समारोह मे जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 85% या उससे ऊपर अंक प्राप्त किया हो या प्रोफेशनल डिग्री हासिल की हो उन्हें प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारीयां पूरी कर ली गयी है। इस समारोह में 150 से भी अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। समारोह के उद्घाटनकर्ता अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, तथा मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा  महुआ मांझी होगी।

इस कार्यक्रम के प्रायोजक बाबुलाल प्रेम कुमार है। उन्होंने सभी बंधुओ से अनुरोध किया है कि समय पर कार्यक्रम मे उपस्थित होकर छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,516