टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने अधिकारियों से स्वीकृत सभी थाना भवनों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने सभी थानों के परिसरों में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया।
राज्य के गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में नयी पुलिस लाइन बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन जल्द किया जायेगा। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिन भवन निर्माण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है, उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने स्वीकृत सभी थाना भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू करने और लंबित भवनों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सभी थानों के परिसर में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण करने को भी कहा। मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल मौजूद थे।