Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साइकिलिंग ट्रैक धुर्वा को दिला रहा अलग पहचान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साइकिलिंग ट्रैक धुर्वा को दिला रहा अलग पहचान
विज्ञापन

राजधानी के धुर्वा में आम लोगों के लिए बन रहा साइकिलिंग ट्रैक 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा क्षेत्र राजधानी का मेन पॉइंट माना जाता है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत धुर्वा क्षेत्र को एक नये रूप में आकार दिया जा रहा है। करीब 750 एकड़ में लोगों की सुविधा के तहत कई संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह बदलाव न सिर्फ लोगों के लिए बल्कि राजधानी के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता दिख रहा है। इसके अलावा धुर्वा के सभी क्षेत्रों में साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। 

हालांकि कुछ जगहों पर इसका काम पूरा हो चुका है और लोग इस ट्रैक का इस्तेमाल कर सड़क से दूर हटकर सुरक्षित तरीके से आ-जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी के द्वारा इस पहल की शुरूआत की गई है और इसे बनाने की जिम्मेदारी साइट इंचार्ज सुभाष कुमार को दी गई। 

धुर्वा क्षेत्र में आमतौर पर साइकिल चलाने वाले लोगों को वाहनों के भीड़ के बीच काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण कई बार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसी के मद्देनजर धुर्वा क्षेत्र में होने वाले सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए यह पहल की शुरूआत की गयी है। 

स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि धुर्वा क्षेत्र में हो रहे स्मार्ट सिटी को डेवलप बनाने के लिए लगभग 42 किलोमीटर डेवलपिंग बेस्ड एरिया बनाया गया है। इसके तहत साइकिलिंग ट्रैक को एक मुख्य लक्ष्य माना गया है। इससे पहले इटली, जर्मनी और विदेशों के कई प्रतिनिधियों ने साइकिलिंग ट्रैक बनाने का सुझाव दिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,201