Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पैसेंजर ट्रेन में अचानक मच गयी अफरा-तफरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पैसेंजर ट्रेन में अचानक मच गयी अफरा-तफरी
विज्ञापन

पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचायी जान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/ पटना। पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में भीषण आ गयी। एक कोच में लगी आग की जद में दूसरी कोच आ गयी। देखते ही देखते धूकर-धूकर बॉगी जलने लगी। गनीमत रही की आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गये। कुछ ही मिनट में ट्रेन के दो कोच में आग फैल गयी। इससे दो कोच पूरी तरह से जल गये। 

इधर, घटना की सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी। रेलवे की टीम की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटना किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

दानापुर डिवीजन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं आग लगने की इस घटना में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,205