Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

माहुरी समाज ने शुरू की एंबुलेंस की सेवा, शहर के कई लोगों को मिल सकेगा इसका लाभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
माहुरी समाज ने शुरू की एंबुलेंस की सेवा, शहर के कई लोगों को मिल सकेगा इसका लाभ
विज्ञापन
कोडरमा। झुमरी तिलैया माहुरी परिवार के द्वारा रविवार को एक एंबुलेंस समाज के लोगों के सहयोग से खरीद कर इसका शुभारंभ किया गया। इसके तहत सर्वप्रथम स्टेशन परिसर स्थित मां काली मंदिर में पंडित विजयकांत उपाध्याय ने विधिवत एंबुलेंश की पूजा अर्चना करायी। झुमरी तिलैया माहुरी परिवार के चेयरमैन सुजीत लोहानी व सेक्रेट्री पप्पू भदानी ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना काल के विषम परिस्थितियों में जिस प्रकार एंबुलेंस की कमी के कारण जनहानि हुई थी, इसे देखते हुए माहुरी परिवार के सदस्यों के सहयोग से एक नया एंबुलेंस की खरीदारी की गई है। इन्होंने बताया कि भविष्य में इमरजेंसी सेवा के अभाव में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए माहुरी परिवार के द्वारा स्वजतियों एवं जिला वासियों के लिए एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा से जिले के निराश्रित और कमजोर वर्ग खास कर समाज के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा है। एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त करने के लिए माहुरी परिवार द्वारा हेल्पलाइन नंबर बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। एंबुलेंस पूजा के अवसर पर समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश नारायण सेठ, उदय बड़गवे, बॉबी चारनपहाड़ी, आशीष भदानी बिक्की, सुनील भदानी, महेंद्र लोहनी, रूपेश कुमार, रविन्द्र सेठ, सुधीर सेठ, साहिल भदानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,370