टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता सह रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने संजय सेठ के लोकसभा चुनाव मे रांची संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार विजयी होकर सांसद बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
तीसरी बार एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने पर बधाई देते हुए पूर्ण विश्वास जताया है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जो कि भारत की एक नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे।