Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गांडेय की नयी विधायक बनीं कल्पना सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गांडेय की नयी विधायक बनीं कल्पना सोरेन
विज्ञापन

कल्पना सोरेन ने जीता गांडेय का रण

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अर्धांगिनी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है, उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी दिलीप वर्मा के 26,483 वोटों से हराया है। यह उपचुनाव ऐसा था जिसपर कई लोगों की आंखें टिकी हुई थी और बता दें कि ये सीट इसलिए भी खास थी क्योंकि इस से कल्पना सोरेन ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। 

कल्पना सोरेन ने चुनाव प्रचार के लिए दिन रात एक कर दिया था और वह जमकर प्रचार में शामिल हुई थी। बता दें कि वोटों की गिनती जब शुरू हुई थी तो पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा आगे थे लेकिन कुछ ही देर के बाद कल्पना सोरेन इस दौड़ में आगे आ गयी। कुल 24 राउंड की गिनती हुई जिसमें कल्पना सोरेन ने शानदार तरीके से जीत का परचम लहराया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,291