कोडरमा। जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में सोमवार को बिनोवा भावे इंटर कॉलेज खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के आठ अंगीभूत महाविद्यालय एवं 37 संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम की अध्यक्ष सह प्राचार्य डॉ संध्या प्रेम व सचिव शमशाद आलम ने दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ मुकुल नारायण देव एवं विशिष्ट आतिथि वाइज चांस्लर प्रो डॉ अजीत सिन्हा उपस्थित रहेंगे।