Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : आटो एक्सीडेंट में एक की मौत, 10 घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : आटो एक्सीडेंट में एक की मौत, 10 घायल
विज्ञापन

तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलटा, 1 व्यक्ति की मौत...10 लोग घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि 10 लोग घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मामला जिले के अड़की थाना क्षेत्र के गम्हरिया मार्ग नरदा नदी के पास का है। बताया जा रहा है कि आटो में सवार होकर लोग अपने घर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 10 लोग घायल हो गये हैं। 

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बोदी मुंडा के रूप में की गयी है जो साहू मारंगबेड़ा गांव का रहने वाला था। वहीं, पुलिस टेंपो चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,864