Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : मिट्टी खुदाई के दौरान हादसे में दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : मिट्टी खुदाई के दौरान हादसे में दो की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जिले के बेड़ो इलाके में मिट्टी खुदाई के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में व्हाइट मिट्टी की कटाई चल रही थी, इसी दौरान जमीन धंस गयी। जिसमें कई लोग दब गये। 

मौके पर मौजूद लोगों ने ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसमें दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। लेकिन दो लोगों की मौत हो गयी। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के बोदो गांव में मिट्टी खुदाई का कार्य पिछले दो दिनों से चल रहा था। जिसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में खुदाई के कार्य में लगे हुए थे, खुदाई के दौरान ही अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। 

इस घटना में मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहे चार लोग अंदर ही दब गये। स्थानीय लोगों ने पहले खुद से बचाव कार्य शुरू किया, जानकारी मिलने के बाद बेड़ो बीडीओ, सीओ और बेड़ो थाना प्रभारी भी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और मिट्टी के अंदर दबे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन इस हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गयी। 

निहारो पंचायत के मुखिया बीरेंद्र ने कहा कि बेड़ो थाना क्षेत्र के बोदा गांव की 10 से 12 की संख्या में महिलाएं घर की पुताई के लिए मिट्टी लाने गयी थी। मिट्टी खुदाई के दौरान हादसा हो गया, जिसमें चार महिलाएं दब गयीं। जिसमें से दो को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो को जेसीबी की मदद से निकाला गया। जिन्हें जेसीबी से निकाला गया उनकी मौत हो गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,554