Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : भीषण गर्मी से 2 दिन में 50 लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड  : भीषण गर्मी से 2 दिन में 50 लोगों की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची और जमशेदपुर को भीषण गर्मी से राहत मिली है। एक दिन में रांची के उच्चतम तापमान में 6.4 डिग्री सेंटीग्रेड की कमी आई है। जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 11.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की ई है। वहीं, गढ़वा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का तापमान 46.5 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है। इस बीच, लू लगने से झारखंड में 2 दिन में 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग के प्रमुख के मुताबिक, झारखंड के तीन शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद भी यह सामान्य से ऊपर बना हुआ है। रांची के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट आई है। यहां का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री घटकर 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है। वहीं डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड घटने के बाद 31।5 डिग्री हो गया है,जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है।

विज्ञापन