Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

वाईएमसीए धुर्वा की प्राचार्य ने आयुष को किया सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वाईएमसीए धुर्वा की प्राचार्य ने आयुष को किया सम्मानित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन बालवाड़ी शिवाजी स्टेडियम, पुणे में 23-26 मई 2024 को आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के 32 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी की। 

इसमें झारखंड के चार खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाते हुए चार पदक हासिल किये। 69+ किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर आयुष कुमार ने रांची सहित झारखंड का मान बढ़ाया है। 

इस उपलब्धि पर वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा की प्राचार्य मिस सुषमा रोजी टोप्पो ने आयुष के घर जाकर बुके देकर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन