Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अंतिम चरण की वोटिंग के लिए झारखंड के वोटर तैयार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंतिम चरण की वोटिंग के लिए झारखंड के वोटर तैयार
विज्ञापन

1 जून को झारखंड की 3 सीटों पर होगा मतदान, सभी दलों के नेताओं ने प्रचार किया तेज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 3 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। अब चौथे चरणों की वोटिंग 1 जून को होगी। इस तारीख में राज्य की 3 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें गोड्डा, दुमका और साहिबगंज शामिल हैं। 

बता दें कि गोड्डा, दुमका और साहिबगंज इन तीनों सीटों पर राज्य में प्रचार तेज हो गया है। भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, राजद, आजसू और अन्य दलों के नेता अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में दुमका और गोड्डा में चुनावी सभा और रोड शो को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 

बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे जहां वे जनसभा को सम्बोधित करेंगे और और रोड शो भी करेंगे। जेपी नड्डा सारठ के पालाजोरी में जनसभा करेंगे वहीं देवघर के त्रिलोक परिसर से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड शो करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,262