एबीएन न्यूज नेटवर्क, ईटखोरी/ चतरा। बघमुंडी, इटखोरी के प्रमुख समाजसेवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य और नाई समाज के चैय परगणा के अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर का बुधवार को रिम्स रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। इनके अचानक चले जाने से अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में ही नहीं, बल्कि आजीवन संभव नहीं हो पायेगा।
क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शव यात्रा में भाग लेकर भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना किया कि इस इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस विपदा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।