Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भीषण गर्मी और हिटवेव से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें पलामू प्रमंडलवासी : आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भीषण गर्मी और हिटवेव से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें पलामू प्रमंडलवासी : आयुक्त
विज्ञापन

छोटे बच्चों व बुजुर्गों का भी करें विशेष देखभाल : आयुक्त 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रमंडलीय आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रमंडलवासियों से हीटवेव यानी लू से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध रखें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों का भी विशेष देखभाल जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पलामू में आगामी कुछ दिन और अधिक गर्मी होने के साथ लू चलेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुरूप  कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचाने। यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर को दिखायें। 

लू से बचने के लिए पानी पीएं। धूप में बाहर जाते समय चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। ओआरएस, घर पर बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,007