Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज नोटों के पहाड़ से हो रही झारखंड की चर्चा : पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज नोटों के पहाड़ से हो रही झारखंड की चर्चा : पीएम मोदी
विज्ञापन

पीएम मोदी ने झामुमो-कांग्रेस पर बोला हमला

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। झारखंड में अंतिम चरण का चुनाव एक जून को संताल परगना की तीन सीटों गोड्डा, दुमका व राजमहल में होना है। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष ने सारी ताकतें झोंक दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को दुमका एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले सिद्धो कान्हो, चांद भैरव जैसे वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि ये वीर शहीदों की धरती है। यहां पर उमड़ा जनसैलाब ये बताती कि हमारी सरकार एक बार फिर आ रही है। उन्होंने झामुमो कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां फिर से सत्ता आना चाहती हैं, ताकि घोटाला कर सकें। 

आज झारखंड को ये सभी लोग लूटने में लगे हैं। आज यहां की चर्चा खूबसूरत पहाड़ों की वजह से नहीं बल्कि नोटों के पहाड़ के कारण हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि झामुमो वालों ने जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया। अब यहां के गरीब आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा। 

अब आपको इन लोगों से झारखंड को मुक्ति दिलानी ही होगी। आज झामुमो और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,009