Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

22 से 24 दिसंबर तक कोडरमा नहीं आयेगी लुधियाना जम्मूतवी एक्सप्रेस, जानें कारण...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
22 से 24 दिसंबर तक कोडरमा नहीं आयेगी लुधियाना जम्मूतवी एक्सप्रेस, जानें कारण...
विज्ञापन
कोडरमा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। कोडरमा के रास्ते होकर चलनेवाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें 22 से 24 दिसंबर तक अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत अंबाला-लुधियाना रेलखंड के दोहरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर परिवर्तित मार्ग से चलायी जाएगी। यह जानकारी धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि धनबाद, कोडरमा, गया के रास्ते होकर चलनेवाली 18103 टाटानगर- अमृतसर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 22 दिसंबर को भाया चंडीगढ़- सनहवाल होकर चलेगी। 18104 अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 24 दिसंबर को भाया धुरी जंक्शन-राजपुरा जंक्शन होकर चलेगी। वहीं 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 24 दिसंबर को भाया धुरी जंक्शन-राजपुरा जंक्शन होकर चलेगी। इसके अलावा आंशिक समापन 13151 कोलकाता- जम्मू तवी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 21 दिसंबर को सहारनपुर तक जाएगी। जबकि आंशिक प्रस्थान 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की 23 दिसंबर को सहारनपुर से चलेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,379