Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आईएएस मनीष रंजन को दूसरा समन, 28 को बुलाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईएएस मनीष रंजन को दूसरा समन, 28 को बुलाया
विज्ञापन
  • झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन को ईडी ने दोबारा भेजा समन, 28 मई को पूछताछ के लिए बुलाया

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास सचिव (आईएएस) मनीष रंजन को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने दोबारा समन भेजा है। उन्हें 28 मई को पूछताछ के लिए रांची के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने को कहा है। 

बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने मनीष रंजन को समन जारी किया था और पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था, लेकिन 24 मई को खुद उपस्थित होने की जगह उन्होंने कर्मचारी से चिट्ठी भेजकर वक्त की मांग की थी। टेंडर में कमीशनखोरी व मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने इन्हें समन किया है।

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में कमीशनखोरी और मनी लाउंड्रिंग मामले में पिछले दिनों ईडी ने पूर्व सचिव मनीष रंजन को समन जारी किया था और 24 मई को रांची के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। 

इन्होंने उस दिन पूछताछ के लिए हाजिर होने की जगह कर्मचारी से पत्र भेजकर समय की मांग की। अब इस मामले में ईडी ने मनीष रंजन को दोबारा फ्रेश समन जारी किया है और पूछताछ के लिए 28 मई को हाजिर होने को कहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,481