झारखंड
कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला में अंतर महाविद्यालय एथलीट मीट 2021 का आगाज
ABN Bureau
•
18 Dec, 2021
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
गुमला। रांची विश्वविद्यालय रांची के द्वारा आयोजित कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला की अगुवाई में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलीट मीट 2021 की शुरूआत हो गई है। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला प्रोफेसर जितवाहन बड़ाईक ने किया उन्होंने कहा की खेल से हमारे छात्र छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इसकी मनोवैज्ञानिक पहलू हमारे बौद्धिक क्षमता का भी विकास करता है, हमें सबल बनाता है। वही कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज प्रोफेसर अमर ज्योति खलखो ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। खेल के प्रथम दिन कुल 12 महाविद्यालयों ने भाग लिया जिसमें सिल्ली कॉलेज सिल्ली, राम टहल चौधरी महाविद्यालय रांची, योगदा सत्संग कॉलेज रांची, सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा, राम लखन सिंह यादव कॉलेज रांची, कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला, एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची, डोरंडा कॉलेज रांची, मारवाड़ी कॉलेज रांची, गोस्सनर कॉलेज रांची, बीएस कॉलेज लोहरदगा, बैजनाथ जालान कॉलेज सिसई ने शिरकत की। आज कुल 3 खेलों में पंद्रह सौ मीटर दौड़ छात्र एवं छात्राओं के लिए फाइनल एवं शॉट पुट और जैवलिन थ्रो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में प्रथम स्थान प्रकाश कुमार साहू एसएस मेमोरियल कॉलेज, द्वितीय स्थान राजीव महतो सिल्ली कॉलेज सिल्ली, वही तृतीय स्थान आकाश ठाकुर कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला, महिला वर्ग में पंद्रह सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रतिमा कुमारी कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला द्वितीय स्थान चंद्रमणि उरांव कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला एवं तृतीय स्थान ममता कुमारी राम लखन सिंह कॉलेज रांची, आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य गणमान्य लोग पूर्वा स्पोर्ट्स डायरेक्टर गुमला सरवर इमाम, पूर्व प्राचार्य लोतेम डुंगडुंग, डॉ सुदामा सिंह, डॉ दिलीप प्रसाद, डॉ सतीश गुप्ता, डॉ सीमा, डॉ डीएन पांडे, आयोजन समिति के सचिव प्रोफेसर कुमार बा, प्रोफेसर अमिताभ भारती, प्रोफेसर संजय कुमार, डॉ दीपक प्रसाद, प्रोफेसर अमित कुमार, एवं बीएड संकाय के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित थे।
विज्ञापन