Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : चार सीटों पर थमा भोंपू का शोर, अब प्रत्याशी डोर टू डोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : चार सीटों पर थमा भोंपू का शोर, अब प्रत्याशी डोर टू डोर
विज्ञापन

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार का शोर, कल डोर-टु-डोर जाकर वोट की अपील करेंगे प्रत्याशी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के तीसरे चरण (देश में छठा चरण) में होने वाले मतदान के प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम चुका है। कल यानी शुक्रवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर वोट की अपील करेंगे। 23 मई की शाम के बाद इन क्षेत्रों में न तो कोई चुनाव सभा होगी और न ही किसी प्रत्याशी के पक्ष में कोई लाउडस्पीकर से प्रचार किया जायेगा। 

शुक्रवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगे। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण के मतदान में अधिक संख्या में शहरी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे सपरिवार मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालें।

बता दें कि मतदान को लेकर गुरुवार को ड्राई रन आयोजित किया जायेगा। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के अनुसार, वोटिंग के दिन सभी मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जायेगी।

बूथों पर अंदर और बाहर की ओर 2 कैमरे लगाये जायेंगे। व्यवस्था को फुल प्रूफ करने के लिए 23 मई को ड्राई रन आयोजित किया जा रहा है। वहीं, राज्य की 4 लोकसभा सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में 25 मई को मतदान होने हैं।

विज्ञापन