Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वोट करेगा रांची मतदाता जागरूकता अभियान में मिला द्वितीय पुरस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वोट करेगा रांची मतदाता जागरूकता अभियान में मिला द्वितीय पुरस्कार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला प्रशासन द्वारा 4 मई 2024 से 19 मई तक आयोजित वोट करेगा रांची मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता हेतु रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष सह अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज कुमार चौधरी एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष पवन पोद्दार ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र सम्मान प्राप्त किया। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि तीनों संस्थाओं ने बृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। 

प्रचार-प्रसार हेतु एक प्रचार वाहन के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं सुदूर इलाकों में जाकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान देने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से आग्रह किया गया कि चुनाव के दिन वे अपने-अपने घरों, अपार्टमेंटों से निकलकर गली मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर मतदान स्थल पर अवश्य जायें तथा सभी लोगों अपने मताधिकार का निश्चित प्रयोग कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना संपूर्ण सहयोग करें तथा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,236