Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजधानी रांची में 11 दिनों से चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजधानी रांची में 11 दिनों से चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान
विज्ञापन

मताधिकार का प्रयोग कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति संयुक्त रूप से 25 मई को रांची मे होने वाले लोकसभा चुनाव मे मतदान देने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। इस जागरूकता अभियान के तहत 12 मई से प्रचार प्रसार करने हेतु एक प्रचार वाहन चुनाव तक शहर के विभिन्न मोहल्लों सुदूर इलाकों में जाकर मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

यह अभियान 23 मई तक चलेगा। प्रचार वाहन के साथ सभी संस्थाओं के कई सदस्यगण अप्पर बाजार, महावीर चौक, मेन रोड, बरियातू रोड, कांके रोड, रातू रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड सहित शहर के अन्य क्षेत्रों मे भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। 

लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र हित में सभी मतदाता अपने-अपने बूथों में जाकर और अपना मताधिकार का प्रयोग कर मतदान सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने मे अपना संपूर्ण सहयोग देने तथा सभी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील कर रहे हैं। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस कार्य मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, रांची मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यक्रम संयोजक जितेश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, रमण वोडा, पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, किशन पोद्दार, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, अंजय सरावगी, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, प्रमोद बगड़िया,राजकुमार मित्तल, बबलू हारित, सौरभ बजाज, मनीष लोधा, अमित चौधरी, श्रवण अग्रवाल, अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, राजेश साबू, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया आदि के अलावा अन्य सदस्य के अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,234