Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राज्य में कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं : इरफान अंसारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्य में कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं : इरफान अंसारी
विज्ञापन

कांग्रेस नेता से मारपीट पर इरफान अंसारी ने अपनी ही सरकार को घेरा 

टीम एबीएन, रांची। गुमला में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र लोहरा के साथ हुई मारपीट पर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपनी ही सरकार को घेरा है। इरफान अंसारी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि चंपई सोरेन आप राज्य के दमदार सीएम हैं। राज्य में रक्षक ही भक्षक बनता जा रहा है। आपके रहते राज्य में इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं है। 

अंसारी ने आगे कहा कि झारखंड कांग्रेस मंगल लोहार के साथ जिस तरह से थानेदार ने बर्बरतापूर्वक सलूक किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि गुमला एसपी और थानेदार पर कठोर कार्रवाई कर सस्पेंड किया जाये ताकि चंपई सरकार का डर प्रशासन पर हो और इस तरह की घटना दोबारा ना हो। 

दरअसल, गुमला में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र लोहरा ने आरोप लगाया है कि थानेदार ने उनके साथ अमानवीय कृत्य किया और उनके साथ मारपीट की। इसे लेकर जितेंद्र लोहरा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। 

जितेंद्र लोहरा ने एसपी से लिखित शिकायत की है जिसमें लिखा है कि पुसो थाना के प्रभारी हिमांशु शेखर कुछ जवानों के साथ आये थे, सभी सादे लिबास में थे। पूछताछ के बहाने उन्हें थाने ले गये और फिर उन्हें हवालात में बंद कर लिया। इसके बाद शराब पीकर लाठी-डंडों से पिटाई की। लोहरा का आरोप है कि उनके भाई के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था।

विज्ञापन