कार्यक्रम को लेकर एसपीजी ने संभाली सुरक्षा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को जमशेदपुर लोकसभा के घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान (मऊभंडार) में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने सभास्थल से लेकर चॉपर की लैंडिंग स्थल तक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है।
गुरुवार को ही एसपीजी की टीम घाटशिला पहुंच चुकी थी। एसपीजी ने शुक्रवार को गोल्फ मैदान एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की दो बार लैंडिग कराकर स्थल की जांच की। शनिवार को गोल्फ मैदान में प्री-रिहर्सल हुआ। रविवार की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के चॉपर की उक्त स्थल पर लैंडिंग होनी है।