Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ा लोगों का हुजूम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ा लोगों का हुजूम
विज्ञापन
  • गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में किया रोड शो
  • भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मांगा समर्थन

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी 17 फरवरी को रांची के चुटिया इलाके में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में समर्थन मांगा। रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक हुआ। अमित शाह के रोड शो के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 3 लेयर सिक्योरिटी मौजूद थी।

बता दें कि अमित शाह का रोड शो रांची के चुटिया से शुरू हुआ। वे ओपन जीप पर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ सवार हुए। इस दौरान सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। वहीं, इसे लेकर राम दरबार सजाया गया है और गंगा आरती भी की जाएगी। गंगा आरती करने के लिए बनारस से पुरोहित बुलाये गये थे।

अमित शाह के रांची रोड शो को लेकर जोरदार तैयारी की गयी थी। चुटिया में सड़कों के किनारे न सिर्फ भाजपा के झंडे लगाये गये यह, बल्कि अन्य साज-सज्जे भी किये गये थे। इससे इलाके की रौनक बढ़ गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,790