Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य के अन्य मंत्रियों के भी मिल रहे भ्रष्टाचार के सबूत : दीपक प्रकाश

राज्य के अन्य मंत्रियों के भी मिल रहे भ्रष्टाचार के सबूत : दीपक प्रकाश
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा- आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद अन्य मंत्रियों के भी भ्रष्टाचार में शामिल होने का सबूत मिलना शुरू हो जायेगा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दीपक प्रकाश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को एकदम बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

भ्रष्टाचार करने वाले सलाखों के पीछे जरूर होंगे। दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड़ में भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में है। आज राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस के सीएलपी नेता आलमगीर आलम को उनके सचिव के नौकर के आवास से 35 करोड़ रुपये मिलने के सिलसिले में पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। 

यह घमंडिया गठबंधन सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी रही 

दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से लगातार इस सरकार के ऊपर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाती रही है जो अब धीरे- धीरे उजागर हो रही है। राज्य की जनता ने कांग्रेस और झामुमो को राज्य की सेवा करने के लिए सत्ता सौपी थी, लेकिन यह घमंडिया गठबंधन सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी रही। 

उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद राज्य के अन्य मंत्रियों के भी भ्रष्टाचार में शामिल होने का सबूत मिलना शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारियों के आवास से जो पैसे मिल रहे है यह पैसा झारखंड़ राज्य की विकास के पैसे है। झारखंड़ के गरीब, आदिवासी, दलित वर्ग के लोगों के विकास के पैसे है, जिसे सरकार के संरक्षण में मंत्री और अधिकारी गबन कर बैठे हैं।   

बता दें कि मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से करोड़ रुपये बरामद होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता एवं झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को धन शोधन मामले में बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आलमगीर आलम को आज यानी गुरुवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में ले जाया गया जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

वहीं ईडी की 10 दिनों की रिमांड की मांग पर कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड मंजूर की। बीते बुधवार को गिरफ्तारी के ठीक कुछ देर के बाद मेडिकल टीम कार्यालय पहुंची। मंत्री आलमगीर आलम की मेडिकल जांच कराई गई। डॉक्टर मयूख ने बताया कि मंत्री आलमगीर आलम का स्वास्थ्य जांच करने पहुंचे। टीम ने बताया मंत्री आलमगीर आलम का स्वास्थ्य बीपी बढ़ा हुआ है जिसे लेकर मेडिकल टीम ने दवा सजेस्ट किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,603