Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : टेंपो-कंटेनर में सीधी टक्कर, दो लोगों की मौत

कोडरमा : टेंपो-कंटेनर में सीधी टक्कर, दो लोगों की मौत
विज्ञापन

एक व्यक्ति हुआ घायल, आरकेएस कंपनी की लापरवाही से गयी और दो की जान

अब तक कई लोगों की हो चुकी है दर्दनाक मौत

टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगुंडी के समीप कंटेनर और टेंपो में हुई सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना के टेंपो गाड़ी के परखच्चे उड़ गये हैं। 

मिली जानकारी अनुसार टेंपो (जेएच 02 बीएन 9404) झुमरी तिलैया से बरही की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर (बीआर 01 जीएच 8627) सामने से टक्कर मार कर घटनास्थल से भागने में सफल हो गया। चंदवारा पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए महतो अहारा तालाब के समीप पकड़ लिया।

वहीं इस दुर्घटना में हुए मृतकों की पहचान जहिना खातून, पति लियाकत अंसारी, उम्र 45 वर्ष, मदनगुंडी, पार्वती देवी, पति स्व. बैजनाथ पाण्डेय, उम्र 54 वर्ष, उरवां के रुप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति टेंपो चालक बैजनाथ यादव, उम्र 45 वर्ष, बाजपुर के रूप में किया गया। 

दोनों गाड़ी को चंदवारा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। जबकि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है बरही से कोडरमा एनएच-31 में सड़क निर्माण कार्य कर रहे आरकेएस कंपनी की लापरवाही के कारण  उस स्थल पर कई हादसा हो चुका है और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

कुछ महीने पहले पत्रकार संतोष मिश्रा की मौत भी सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। मिली जानकारी अनुसार कई दिनों से उस जगह को वन वे कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी सामना करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,970