Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज फिर ईडी दरबार में मंत्री आलमगीर आलम

आज फिर ईडी दरबार में मंत्री आलमगीर आलम
विज्ञापन

आज फिर से मंत्री आलमगीर आलम से ईडी करेगी पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

टीम एबीएन, रांची। ईडी ने आज फिर से झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता सह झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए बुलाया है। कल देर शाम तक चली पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें आज यानी 15 मई को भी आने को कहा था। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों की पूछताछ पूरी नहीं हुई, इसलिए उन्हें फिर से आज बुलाया गया है। 

बता दें कि ईडी ने पिछले हफ्ते आलमगीर आलम के निजी सचिव और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल (52) और घरेलू सहायक जहांगीर आलम (42) को उनसे जुड़े एक फ्लैट से 32 करोड़ रुपये से अधिक कैश जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। 

मंत्री आलमगीर आलम को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। आलमगीर आलम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बीते मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। ईडी अधिकारियों ने उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की। 

ईडी के दफ्तर से निकलकर मंत्री ने कहा कि मुझसे जो भी पूछा गया, मैंने उसका जवाब दिया। इसके अलावा जब मंत्री आलमगीर आलम से पत्रकारों ने पूछा कि क्या ईडी ने उन्हें फिर से बुलाया है तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में बाद में बताएंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,887