Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देशहित में बनायें मजबूत सरकार : नरेंद्र मोदी

देशहित में बनायें मजबूत सरकार : नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

पीएम मोदी गिरिडीह में भरी हुंकार, बोले- कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका। इस आग में वामपंथियों ने भी अपनी रोटियां सेकीं। भाजपा सरकार ने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगायी। उन्हें चुनौतियों को टालना नहीं, बल्कि टकराना आता है। जब देश में मजबूत सरकार होती है, तो वो सबसे पहले देश का हित देखती है। 

देश के लोगों का हित देखती है, लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है, तो वो देश को भी कमजोर कर देती है। ऐसी कमजोर सरकार कभी भी देशवासियों का भला नहीं कर सकती। वे मंगलवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बगोदर विधानसभा क्षेत्र की पेशम पंचायत के अड़वारा मैदान में महाविजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। 

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण समेत अन्य बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है। मैंने लाल किले से कहा था कि भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं तुष्टिकरण से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन खपा दूंगा। 

चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा। उनकी नींद भी उड़ा दूंगा और उनके खजाने भी खाली कर दूंगा। ये पैसे आपके हैं। इन पैसों के मालिक आप सब हैं। कोई भी व्यक्ति चोरी-लूट नहीं कर सकता है। मैं इन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसलिए ये नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,565