फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार
टीम एबीएन, पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में रविवार को एक कबाड़खाना में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि विस्फोट में घायल सात वर्षीय मुजीद अंसारी को बेहतर इलाज के लिए राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि घटना स्थल को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम के आने के बाद ही सील हटेगा। अब तक टीम नहीं पहुंची है। इसके आने की प्रतीक्षा है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उल्लेखनीय है कि मनातू में निजी रविवार की देर शाम एक कबाड़खाना में विस्फोट हुआ था, जिसमें चार नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गयी थी।