Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सुशील कुमार मोदी के निधन किया शोक व्यक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सुशील कुमार मोदी के निधन किया शोक व्यक्त
विज्ञापन

कुशल राजनीतिज्ञ, सरल, मृदु भाषी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे  

टीम एबीएन, रांची। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह समाजसेवी सुशील कुमार मोदी की आकस्मिक निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील मोदी कुशल राजनीतिज्ञ, सरल, मृदुभाषी धार्मिक विचारधारा व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनकी शालीनता, स्पष्टवादिता, सरलता और समाज के प्रति समर्पण पूरा समाज हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, रमण वोडा, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, कौशल राजगढ़िया, कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया,विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, किशन पोद्दार, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, कमल जैन, प्रमोद बगड़िया,राजकुमार मित्तल, रतन मोर, निर्मल बुधिया, जितेश अग्रवाल, बबलू हारित, सौरभ बजाज, मनीष लोधा, अमित चौधरी, अंजय सरावगी, सरवन अग्रवाल,अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, मनोज रूईया, विनोद टिबडेवाल, केदार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, ललित पोद्दार, संजय सर्राफ आदि शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,348